Breaking News : महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना को झटका, 26 पार्षदों और 300 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा 

Maharashtra Elections 2019: महाराष्ट्र चुनाव से ठीक 11 दिन पहले शिवसेना को तगड़ा झटका लगा हैं। महाराष्ट्र के 26 शिवसेना पार्षदों और करीब 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी ने अपना इस्तीफा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भेजा हैं। 

 

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना में टिकट बंटवारे से कई पार्षद और कार्यकर्ता नाराज हैं। यहीं कारण है क़ी आज इन सभी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। मालूम हो कि महाराष्ट् में 21 अक्टूबर को वोट डाले जानें हैं, जबकि परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। लेकिन उस से पहले शिवसेना के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा हैं। 

 

Tweet By -ANI

Exit mobile version