Breaking News : जयपुर से भोपाल लौटे कांग्रेस के सभी विधायक, दिखाया विक्ट्री साइन

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हल चल के बीच कांग्रेस के सभी विधायक जयपुर से भोपाल वापिस लौट आए हैं। सभी विधायक विक्ट्री साइन दिखाते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले हैं। बताया जा रहा है की इन सभी विधायकों को होटल मैरिएट ले जाया जा रहा हैं। 

वहीं, सीएम हाउस पर भी हलचल तेज़ हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शोभा ओझा सीएम निवास पहुंची हैं। 

Exit mobile version