
उत्तर प्रदेश / गरिमा श्रीवास्तव:-इन दिनों बस भेजने के मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी(PriyankaGandhi) और उत्तर प्रदेश सरकार(UPGovernment) के बीच लेटर वॉर(Letter War) जारी है तो इसी बीच बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि प्रियंका गांधी की तरफ़ से यूपी सरकार को जो 1000 बसों की लिस्ट दी गई थी, उसमें मोटरसाइकिल, थ्री व्हिलर और कार के नंबर भी हैं.
अब इस वक्त एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें यह पाया गया कि प्रियंका गांधी द्वारा बसों की लिस्ट में मोटरसाइकिल, थ्री व्हीलर और कार के नंबर भी शामिल हैं.
प्रियंका गांधी ने अनुमति मिल जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया था.
जानिए ट्वीट में प्रियंका गांधी ने क्या कहा था:-
योगी आदित्यनाथ जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है।
कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।
ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं।
..हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।
आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1262347105265303552?s=19
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1262347107253366785?s=19
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1262347109224706050?s=19
पर अब इन सब के बीच यह बेहद सनसनीखेज खुलासा सामने आने से हलचल मच गई है. अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा क्या जवाब देंगी………… एक तरफ मजदूर वर्ग जहां मुसीबत का सामना कर रहा है तो देश में मजदूरों के नाम पर अलग ही ओंछी राजनीति चल रही है…. लोग अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं.