Breaking जबलपुर : ढाई साल की मासूम के साथ घर में घुसकर दु​ष्कर्म करने की कोशिश

Breaking जबलपुर : ढाई साल की मासूम के साथ घर में घुसकर दु​ष्कर्म करने की कोशिश

द लोकनीति डेस्क जबलपुर 

जबलपुर: हाथरस कांड को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। वहीं दूसरी ओर रोजाना महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि जबलपुर में अज्ञात युवक ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां के चीख—पुकार मचाते ही आरोपी फरार हो गया। फिलहाल बच्ची को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात शख्स ने मंगलवार को घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। गनिमत है कि बच्ची की मां वहां धमकी और आरोपी की हरकत को देखकर चीख-पुकार मचाने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version