कमलनाथ का बड़ा बयान, सीएम बनने पर नहीं लागू होने दूंगा कृषि बिल, सीएम शिवराज ने साधा निशाना
.jpeg)
कमलनाथ का बड़ा बयान, सीएम बनने पर नहीं लागू होने दूंगा कृषि बिल
आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान दिया है कि अगर वह मध्य प्रदेश का उप चुनाव जीत जाते हैं, पर मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो वह किसी हाल में कृषि बिल लागू नहीं होने देंगे जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कृषि बिल नहीं! कृषि बिल नहीं! आखिर क्यों भ्रम फैला रहे हो? एक तरफ राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं। न खेती जानते हैं न किसानी उन्हें तो ये भी पता नहीं कि प्याज ज़मीन के ऊपर होता है या नीचे.
सिर्फ इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी तो हमें लगा कि ये सरकार वादे निभाएगी, वचन पूरा करेगी…लेकिन इन्होंने मध्य प्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया.
कमलनाथ ने फसल बीमा के प्रीमियम का 2200 करोड़ रुपए जमा नहीं किया था। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने 2200 करोड़ रुपए प्रीमियम की राशि जमा कर दी और 3100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेज दिया. और यह किसानों के साथ शोषण करने वाले कमलनाथ कहते हैं कि मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे.




