
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सतना के जवान वीरेंद्र त्रिपाठी शहीद, कल पार्थिव शरीर को लाया जाएगा गृहग्राम
सतना /गरिमा श्रीवास्तव :– सतना के वीर सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए. धीरेंद्र त्रिपाठी सतना के गांव पड़िया के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उप मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत देश के नेताओं ने शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. कल यानी बुधवार को धीरेंद्र त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया जाएगा और उनके गृह ग्राम से ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए मध्य प्रदेश के जवान श्री धीरेंद्र त्रिपाठी जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
मातृभूमि पर मर-मिटने वाले वीर शहीद की आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पंपोर के गांधी जल ब्रिज पर सोमवार को जीपीआरएस की 110 बटालियन तैनात थी, इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला शुरू कर दिया और मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए. जिसमें एक सतना के धीरेंद्र त्रिपाठी थे. पांच अन्य जवान घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर वीर सपूत को दी श्रद्धांजलि:-
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि रामपुर बघेलान के ग्राम पड़िया के वीर जवान धीरेन्द्र त्रिपाठी की पुलवामा के आतंकी हमले में शहादत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ऐसे वीर सपूत की शहादत को नमन।
उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी।