सभी खबरें

सिहोरा :कोरोना की चैन तोड़ने व्यापारी संघ के बंद का दिखा व्यापक असर, दुकानों में लटके रहे ताले देखें video 

सिहोरा :कोरोना की चैन तोड़ने व्यापारी संघ के बंद का दिखा व्यापक असर, दुकानों में लटके रहे ताले देखें video 

  • सोमवार को जबलपुर के सिहोरा नगर में व्यापारियों की आपसी सहमति का दिखा असर 
  • आवश्यक वस्तुओँ को छोड़कर बाक़ी बाज़ार में पसरा रहा सन्नाटा 
  • सितम्बर माह में लगातार नगर में बढ़े एकाएक कोरोना के मामलें 

देखें video –https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/246724520093369/
द लोकनीति डेस्क सिहोरा 

मध्यप्रदेश में जहा एकतरफ़ सवा लाख कोरोना के मामलों का आकंड़ा छू रहा है। वही सरकार के गृह मंत्री पहले ही साफ़ कर चुके है कि अब कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। एकतरफ़ आम आदमी को अपना घर परिवार चलाने के लिए बुरी तरह जूझना पड़ रहा है वही शिवराज सरकार उपचुनाव वाले जिलों में भूमिपूजन और लोकापर्ण में ख़ासा व्यस्त है। ऐसे में अब कोरोना की चैन तोड़ने के लिए अब व्यापारियों को खुद सामने आना पड़ रहा है क्योंकि वे शायद खुद समझ गए है कि व्यापार के साथ परिवार भी जरूरी है तो सरकार भले न चिंता करे लेकिन नगर हमारा है इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसी तर्ज पर जबलपुर जिले के नगर सिहोरा में व्यापरियों ने सोमवार को (टोटल लॉकडाउन ) एक दिन का बाज़ार पूरी तरह बंद रखा। 

छोटे से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों में लटके रहे ताले 


सिहोरा -खितौला के छोटे से बड़े व्यापारियों के आपसी तालमेल से बंद का व्यापक असर देखने को मिला ,चाहे छोटी दुकानें हो या चाय -पान की होटलें ,या फ़िर फल -सब्जियों के ठेले सभी सोमवार बंद में सभी का सहयोग देखने को मिला। नगर के ह्रदयस्थल झंडा बाजार ,गोरी तिराहा ,आज़ाद चौक ,नया बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड ,खितौला बाज़ार ,खितौला बस स्टैंड में एक जैसा नज़ारा देखने को मिला ,यहां न कोई दुकान खुली न कोई प्रतिष्ठान। 

आवश्यक वस्तुओं को मिली बंद से छूट 


कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए व्यापारिक और व्यावसायिक दुकानो को तो एक दिन के लॉकडाउन में पूरी तरह बंद रखा गया लेकिन आवश्यक चीजों जैसे दूध ,मेडिकल स्टोर ,अस्पताल ,को पूरी तरह बंद से छूट दे रखी थी। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। आम दिनों की बात की जाए तो बंद के चलते सड़को पर वाहनों और आमलोगों की आवाजाही बहुत कम देखने को मिली। बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहने से लोग जरूरी काम के लिए ही अपने घरों से बाहर निकलें। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button