MP:- सीएम शिवराज कराएंगे अब हर गांव और शहरों के जमीनों का सर्वे, बेनामी संपत्ति का होगा पर्दाफाश!

सीएम शिवराज कराएंगे अब हर गांव और शहरों के जमीनों का सर्वे,
Bhopal Desk:Garima Srivastav
मध्यप्रदेश(MP) की शिवराज सरकार(Shivraj Govt.) अब हर गांव और शहरों की जमीनों का सर्वे कराने जा रही है. बता दे कि सर्वे पाई जाने वाली बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई होगी.
मध्य प्रदेश सरकार बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई करने के लिए भू सर्वेक्षण-भू अभिलेख नियम 2020 को लागू करने की तैयारी में है. इस नियम को लागू करने से सभी बेनामी संपत्तियों का खुलासा होगा,
इस सर्वे में डिजिटल नक्शे बनाए जाएंगे, लैंड रिकॉर्ड कमिश्नर(Land Record Commisonner) यह तय करेंगे कि किस जिलों से सर्वे की शुरुआत की जाए. मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल नक्शा बनाया जाएगा. डिजिटल नक्शा(Digital Map) बनाने में सैटेलाइट इमेजरी सिस्टम(Satellite Imagery System) का इस्तेमाल किया जाएगा.
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में ऐसे कई राजनेता अधिकारी हैं जो अपने बच्चों रिश्तेदारों और नौकरों के नाम पर जमीन ज़ब्त कर ली है. जिसका खुलासा मध्य प्रदेश सरकार करने वाली है…. बेनामी जमीनों में जिसका भी नाम आएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए जा सकते हैं.
इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि हर जमीन का नक्शा और भूस्वामी का नाम पंचायत भवन में चस्पा किया जाएगा.. ताकि सभी के भू-स्वामित्व की जानकारी भली-भांति लगाई जा सके.
अब देखना यह होगा कि कोरोनावायरस महामारी के बीच मध्य प्रदेश सरकार यह सर्वे कब से आरंभ करती हैं…




