
बॉलीवुड डेस्क – शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) को बुधवार को 6 दिन हो गए। लेकिन फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने छठे दिन 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। इस लिहाज से फिल्म छह दिनों में 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी हैं।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन करने में काफी पीछे रही। दिल्ली के हालातों के कारण फिल्म को यहां दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया हैं। जिसके कारण भी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ा हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़, चौथे दिन 3.87 करोड़ और पांचवें दिन 3.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
बता दे कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार के अलावा फिल्म में गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गागरू, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवार और पंखुड़ी अवस्थी हैं। शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया हैं। इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय ने किया हैं।