सभी खबरें

स्टार इंडिया ने की अपने कर्मचारियों को वेतन देने में इतने फ़ीसदी की कटौती, जानिए फिल्म इंडस्ट्री में यह कटौती किस हिसाब से हो रही है

मुंबई /गरिमा श्रीवास्तव:- वैसे तो सरकार ने सभी को आदेश दिया है कि कोई भी इस वक्त अपने कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं करेगा. पर स्टार इंडिया ने कर्मचारियों के वेतन में 30 फ़ीसदी कटौती की है.फिल्म इंडस्ट्री में यह कटौती पद के हिसाब से हो रही है. 

 यानी जो जितना ज्यादा सीनियर है उसकी सैलरी उतनी काटी जा रही है. जबकि केंद्र सरकार ने इस महामारी के दौरान सभी उद्योगपतियों से अपील की थी कि कोई भी अपने कर्मचारियों क्या वेतन ना काटे. स्टार इंडिया ने एक ईमेल जारी करके अपने कर्मचारियों के वेतन से 20 फ़ीसदी कटौती करने की घोषणा की है. 

 स्टार इंडिया के ही एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डिज्नी इंडिया और स्टार इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने इसके बारे में सभी कर्मचारियों को ईमेल किया है.

 यह कटौती तब तक रहेगी जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button