Bollywood :- छत्रपति शिवाजी पर बनाएंगे फिल्म,रितेश देशमुख ने किया यह बड़ा ऐलान

मुंबई /गरिमा श्रीवास्तव :- खबर यह है कि जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनने वाली है इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी  तक शुरू हो जाएगी। यह पूरी फिल्म छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित रहेगी।  
अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh)और फिल्म “सैराट”के निर्देशक नागराज मंजुले (Nagraj Manjule) द्वारा इस फिल्म की शुरुवात की जाएगी।

यह फिल्म एक से अधिक भाषा में रिलीज़ की जाएगी। इसकी पहली फिल्म साल 2021 में रिलीज़ हो सकती है। रितेश अपने बैनर मुंबई फिल्म के साथ इस फिल्म को बना रहे हैं। और साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार वह स्वयं निभाएंगे।
बागी-3 (Baghi-3) के प्रमोशन के दौरान रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी(Chatrapati Shivaji) पर आधारित फिल्म का ज़िक्र किया। हांलाकि इससे पूर्व भी इन्होने फिल्म के बारे में कुछ चर्चाएं की थी पर यह फिल्म 3 भाषा में आएगी इसको लेकर खुलासा प्रमोशन के दौरान किया गया।
रितेश ने बताया कि अभी फिल्म के प्रोजेक्ट में अब तक कुछ ही लोग जुड़े हैं जिसमे नागराज मंजुले,अजय – अतुल(संगीतकार जोड़ी) और मैं स्वयं हूँ।
रितेश ने बताया कि फिल्म को रोमांचक बनाया जाएगा।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version