
- गृह मंत्री अमित शाह ने बताया क्यों हारे हम दिल्ली चुनाव
- अमित शाह के एक बयान पर अनुराग कश्यप ने साधा निशाना
- खूब सुर्खियां बटोर रहा है अनुराग कश्यप का ये ट्वीट
नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) में मिली शिकस्त के बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने दिल्ली में मिली हार के कारण बताए। अमित शाह ने कहा कि हो सकता है कि पार्टी नेताओं द्वारा दिये गए नफरत भरे बयानों के कारण भाजपा को चुनावों में नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'गोली मारो' और 'भारत-पाक मैच' जैसे बयानों से बीजेपी नेताओं को बचना चाहिए था।
अमित शाह ने आगे कहा कि हम सिर्फ हार या जीत के लिए चुनाव नही लड़ते हैं। चुनाव बहुत सारे दलों के लिए सरकार बनाने और सरकार गिराने के लिए होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि हर किसी को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार हैं।
इसी बीच अमित शाह के शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले बयान को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने करारा तंज कसा। उन्होंने अमित शाह के इस बयान पर एक ट्वीट किया, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के इस ट्वीट पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही लोग इस ट्वीट को जमकर रीट्वीट भी कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्वीट में अमित शाह (Amit Shah) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “याद रखना क्या कहा है.”
ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ये हमला बोला हो। वो लगातार मोदी सरकार को घेरे हुए हैं। इतना ही नहीं समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय पेश करने वाले अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कई बार अपने ट्वीट के वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं। लेकिन वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ट्वीट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं।