गूगल ट्रेंड में भी पीछे रही छपाक , तानाजी ने यहां भी मारी बाजी |

7 जनवरी को दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस गयी थी | उस रात से लेकर खबर लिखे जाने तक दीपिका लगातार गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं | साथ में ही ट्रेंड हो रहा है ,तानाजी |  दरअसल दीपिका के जेएनयू कैंपस से जाने से एक तबका नाराज है और दीपिका अभिनीत फिल्म छपाक का विरोध कर रहे हैं | तमाम विरोध के बावजूद फिल्म 10 जनवरी को तानाजी के साथ रिलीज़ हो गयी | एक तरफ जहां दीपिका की फिल्म कलेक्शन के मामले में तानाजी से पिछड़ रही है | वहीं गूगल ट्रेंड पर भी छपाक और दीपिका ,तानाजी से पिछड़ रहीं हैं  |  तानाजी को 11 जनवरी को 89 पॉइंट, 12 जनवरी को 100 पॉइंट और 13 जनवरी को 83 पॉइंट सर्च किया गया। वहीं, छपाक की अधिकतम सर्चिंग 10 जनवरी को 85 पॉइंट तक पहुंची।बात अगर कलेक्शन की करे तो तानाजी ने अपने 3 दिनों के बॉक्सऑफिस रन में 61 करोड़ से ऊपर की कमाई की है | वहीँ दीपिका की छपाक ने अपने 3 दिनों के बॉक्सऑफिस रन में 18 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है | 

Exit mobile version