बॉलीवुड अभीनेता रणवीर सिंह को “न्यूड फोटोशूट” करवाना पड़ा महंगा, FIR दर्ज

बॉलीवुड डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए है। दरअसल, उन्होंने हालही में एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके न्यूड फोटोशूट को एक्टर का एक बोल्ड स्टेप बताया है। लेकिन कई लोगों ने देश की सामाजिकता और संस्कृति को बिगाड़ने वाला बताया। रणवीर सिंह इस फोटोशूट की वजह से पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया। उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है।

वहीं, अब इस मामलें अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने सोमवार को दर्ज सोमवार को दर्ज करवाई थी। इस संस्था का नाम श्याम मंगाराम फाउंडेशन है।

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं. पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं। ये तस्वीरें जिस तरह से खींची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा।

Exit mobile version