4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने PM Modi और उनकी सरकार को सुनाई खरी खोटी, कह डाली ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने PM Modi और उनकी सरकार को सुनाई खरी खोटी, कह डाली ये बात

मुंबई – अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तारीफ करने वाले अनुपम खेर ने मोदी सरकार को खरी खरी सुनाई हैं। उन्होंने कहा है कि इस समय अपनी इमेज बनाने से अच्छा है लोगों की जान बचाना।

दरअसल, इस बार कोरोना से बिगड़े देश के हालात को देखकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर नाराज हैं। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि कोविड से लड़ने में सरकार कहीं ना कहीं नाकाम रही हैं। सरकार को अपनी इमेज बनाने से ज्यादा लोगों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से इस समय सरकार की आलोचना जायज है क्योंकि सरकार को वो काम करना चाहिए जिसके लिए जनता ने उसे चुना हैं।

वहीं, देश में ऑक्सीजन, मेडिकल इक्यूपमेंट की कमीं को देखकर मदद के लिए आगे अनुपम खेर ने अपने फाउंडेशन अनुपम खेर फाउंडेशन की मदद से प्रोजेक्ट हील इंडिया शुरू किया है जिसकी मदद से विदेशों से जरुरी सामान आयात कर देश के उन जरूरतमंद अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं जिसकी वहां बहुत जरुरत हैं

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।