
Jabalpur News ,Gautam
जबलपुर के GCF कि फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने के बाद ब्लास्ट भी हुआ है जिसमे एक जवान शहीद हो गया है। तीन जवान घायल भी हुए हैं जिसमे से एक कि हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के मुताबकि, सुरक्षा संस्थान 506 आर्मी बेस वर्कशॉप स्थित GCF फैक्ट्री के गन रिपेयर सेक्शन में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट (Blast) होने से यह हादसा हुआ है।
बता दें कि यह ब्लास्ट जबलपुर जिले के खमरिया क्षेत्र में जो 506 आर्मी बेस वर्कशाप वहां हुआ है। सूत्रों की माने तो वर्कशॉप के एआरजी सेक्शन में चल रही ड्रिल के दौरान 130 एमएम तोप का रिकॉल सिलेंडर गिरने से उसमें ब्लास्ट हो गया। नाइट्रोजन गैस से भरे सिलेंडर की चपेट में आने से एक सैन्य जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन जवान घायल हो गए. हालांकि, सैन्य अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
लॉक डाउन के बाद बी ही चालु था काम
ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज़ फेडरेशन के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों ने 506 आर्मी बेस वर्कशाॅप के कमांडेंट ब्रिगेडियर मनोज कुमार को घटना का ज़िम्मेदार माना है। उनके मुताबिक, एक ओर देश के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने कोरोना के चलते सभी इकाईयों को बंद करने के निर्देश दिए थे फिर अचानक कैसे आनन- फानन मे वर्कशाॅप में काम शुरू करवा दिया गया। इससे पहले केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ओएफ्के (OFK) में भी एक ब्लास्ट हुआ था और पूरी बिल्डिंग ज़मींदोज़ हो गई थी। लेकिन उस समय बिल्डिंग में कोई भी मौजूद नहीं था इसलिए जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ था।
पहले भी लग चूका है आग
इससे पहले 19 मार्च को भी आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के एफ 2 सेक्शन की बिल्डिंग नम्बर 147 मेंं भीषण आग लगने से पूरी तरह खाक हो गयी थी। सूत्रों के मुताबिक, आग यहां पर स्क्रेप बमों के सेक्शन में रखे मैंगनीज पाउडर में लगी थी जो पूरी इमारत में फैल गयी थी।
(यह खबर मीडिया सर्किट से ली गई है मौतों कि आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है)