बाबुल सुप्रियो पर हमले के विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमले के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

बाबुल सुप्रियो पर वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई और नक्सलियों ने किया हमला

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | दरअसल, कोलकाता की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विरोध रैली निकली जा रही है | इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार का कहना है कि बाबुल सुप्रियो पर वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है और उनके साथ मारा-पीटा की गई है | राज्य में कानून व्यव्स्था ठप है |

गौरतलव है कि कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में गुरुवार के दिन छात्रों के एक समूह द्वारा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया गया था और उन्हें काले झंडे दिखाए गए थे | दरअसल, सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे | जैसे ही बाबुल सुप्रियो यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे, तो कुछ वामपंथी छात्रों द्वारा उनका घेराव किया गया और नारेबाजी करते हुए वहां से चले जाने को कहा गया |

इस दौरान, छात्रों ने 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ, वापस जाओ' के नारे लगाए | वहीं, वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बाबुल सुप्रियो के खिलाफ नारेबाजी के साथ उन्हें कैंपस में घेरे रखा गया | इस दौरान मामला इतना बढ़ता चला गया कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुरंजन दास को बीच में बचाव करना पड़ा | इस दौरान, वाइस चांसलर द्वारा जब छात्रों से बात करने की कोशिश की गई तो उनको भी विरोध झेलना पड़ा |

Exit mobile version