भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस ने बताया फ़र्ज़ी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 22, 23 और 24 अगस्त को संभाग स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया। जिसने भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
हालांकि कांग्रेस ने इसे फ़र्ज़ी करार दिया।
लेकिन इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर बड़ा दावा कर दिया हैं।वीडी शर्मा ने ट्वीट कर बताया की – ग्वालियर चंबल संभाग के चारों लोकसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 76361 कार्यकर्ताओं का मैं भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। हम सभी एकाकार होकर मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे, यह मेरा अटल विश्वास हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
मालूम हो कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 16 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सबकी नज़रे इन्ही सीटों पर टिकी हुई हैं।