खोजें

VD Sharma का बड़ा बयान, डूब गई कांग्रेस, कमलनाथ-दिग्विजय और उनके बेटे लड़े चुनाव

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

VD Sharma का बड़ा बयान, डूब गई कांग्रेस, कमलनाथ-दिग्विजय और उनके बेटे लड़े चुनाव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एमपी की 27 सीटों पर उपचुनाव होने है, जिसमें से सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए 25 सीटों पर उम्मीदवार तय माने जा रहे हैं। जबकि 2 सीटों पर मंथन जारी हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की कोई घोषणा नहीं की हैं। हालांकि, कल कांग्रेस के 15 उम्मीदवारों के नाम की सूची वायरल हुई थी, जिसे कांग्रेस ने फ़र्ज़ी बताया साथ ही भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

इसी बीच अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया हैं। 

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से डूब गई हैं। कांग्रेस के पास अब न तो नेता बचे हैं और न ही कार्यकर्ता। उम्मीदवार कहां से लाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति है तो कमलनाथ व दिग्विजय सिंह और उनके बेटे चुनाव लड़ लें। 

बता दे कि उपचुनाव से पहले सियासी पारा चरम पर हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष पर चुनावी रंग छाने लगा है और यही कारण है कि जुबानी जंग तेज हो चली हैं। 

 

Exit mobile version