सज्जन सिंह वर्मा ने किया हिंदू धर्म का अपमान, कमलनाथ क्या "मिस वर्ल्ड" है प्रेमचंद गुड्डू क्या "मिस यूनिवर्स" है:- भाजपा प्रवक्ता

सज्जन सिंह वर्मा ने किया हिंदू धर्म का अपमान, कमलनाथ क्या “मिस वर्ल्ड” है प्रेमचंद गुड्डू क्या “मिस यूनिवर्स” है:- भाजपा प्रवक्ता

 उप चुनाव बेहद करीब है और इस बीच मध्यप्रदेश में नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं. 2 दिन पूर्व हुई सांवेर की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को रावण की संज्ञा दी थी. जिसके बाद अब भाजपा की तरफ से पलटवार हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता बाबू सिंह रघुवंशी ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय की आलोचना नहीं की गई है बल्कि पूरे हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया. कमलनाथ क्या मिस वर्ल्ड हैं और प्रेमचंद गुड्डू क्या मिस यूनिवर्स है. हमने कभी इनके दैहिक संरचना पर टिप्पणी नहीं की. 
 पर इन्होंने पूरे हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया. बाल बड़ा ना कोई गलत बात नहीं है. भगवान राम ने भी अपने बाल पर आए थे ऐसे में सज्जन सिंह वर्मा ने बाल बढ़ाने को लेकर पाखंड कहकर हिंदू धर्म का अपमान किया. श्रावण मास में नवरात्रि में लोग बालों की कटिंग नहीं कराते और बाल बढ़ाना हिंदू संस्कृति की परंपरा है. 
 रघुवंशी ने कहा कि पहले मैंने सोचा कि ऐसे लोगों का जवाब दिया जाना उचित नहीं है फिर विचार आया कि अगर जवाब नहीं दिया गया तो इनकी ज़बान और चलेगी. इसे अभी रोकना जरूरी है.

Exit mobile version