
ग्वालियर/आयुषी जैन/ मध्यप्रदेश के जिले ग्वालियर में कल से बीजेपी सदस्यता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है, जहां बीजेपी के दिग्गज नेता ग्वालियर की जनता को संबोधित कर रहे हैं,
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा नहीं निभाया और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को भी धोखा दिया गरीब के कल्याण की योजनाएं बंद करने का पाप करने वाली कमलनाथ सरकार को जनता सबक सिखाएगी.
सीएम शिवराज ने कहा कमलनाथ जी से जब विकास और जनता के कल्याण के कार्य से बात की तो वे पैसे का रोना रोने लगती थी हमने प्रदेश के 37 लाख लोगों का नाम जोड़ कर 1 सितंबर से निशुल्क राशन देना प्रारंभ कर देंगे.. मध्यप्रदेश की धरती पर किसी गरीब को भूखा नहीं रहने देंगे..
आपको बता दें,
ग्वालियर में कल से भाजपा सदस्यता समारोह आयोजित है, जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज ने जनता को संबोधित किया है।