
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज नर्मदा नदी में बड़ा हादसा हो गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल पटेल की नहाने के दौरान नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वो दोस्तों के साथ नर्मदा नदी के दद्दाघाट स्नान करने गया था। तभी 2 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।
जानकारी के मुताबिक अंधुआ निवासी पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिवकुमार पटैल का 23 वर्षीय इकलौता बेटा अतुल पटैल अपने दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे नर्मदा नदी पहुंचा था। दद्दा घाट में नहाते वक्त अंधुआ निवासी अनुराग पटैल पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसे बचाने के लिए अतुल नदी में कूद गया। चंद मिनट में अतुल और अनुराग पटैल गहरे पानी में डूब गए। पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू के बाद शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शिव पटेल जी के सुपुत्र स्व अतुल पटेल के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ!!
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/TGInWyYLp0— Sharad Jain (@sharadjainjbp) May 14, 2023