BHOPAL: राफेल मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा माफ़ी माँगे राहुल गांधी

भोपाल। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया गया. इस बात को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. कांग्रेस ने जेपीसी की मांग करते हुए कहा कि अब राफेल घोटाले की जांच का रास्ता खुल गया है. तो वहीं भाजपा ने राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की बात कही.

 

आज भोपाल में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. भाजपा का कहना है कि कांग्रेसी नेताओं ने राफेल डील पर झूठ बोलकर देश की सुरक्षा और मोदी जी का अपमान किया है. और राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए.

Exit mobile version