MP:- बड़ी मूडी हैं ये भाजपा नेत्री, उपचुनाव परिणाम के पहले दिया बड़ा बयान, कहा "मेरा जहां से मूड होगा वहां से चुनाव लड़ूंगी

MP:- बड़ी मूडी हैं ये भाजपा नेत्री, उपचुनाव परिणाम के पहले दिया बड़ा बयान, कहा “मेरा जहां से मूड होगा वहां से चुनाव लड़ूंगी”
मध्यप्रदेश में राजनैतिक गलियारे हर वक्त सियासत से भरे होते हैं. हर वक्त अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली नेत्री उमा भारती ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. जब उनसे सवाल किया गया कि वह लोकसभा का चुनाव मध्यप्रदेश से लड़ेंगे या फिर पार्टी जहां से कहेगी वहां से लड़ेंगे उस पर उमा भारती ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि उनका मूड जहां से करेगा वहां से वह चुनाव लड़ेंगी…
आज उमा भारती भोपाल से अपने गृह क्षेत्र टीकमगढ़ के लिए रवाना हो रही थी इसी बीच रास्ते में कार्यकर्ताओं ने रोककर माल्यार्पण किया तभी पत्रकार स्थल पर पहुंच गए और उनसे सवाल पूछा जिस पर उमा भारती ने तपाक से जवाब दिया.
बता दें कि मध्य प्रदेश में कल उपचुनाव मतगणना है कल यह स्थिति साफ हो जाएगी कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है. हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर है. फिर किसी एक पार्टी को ही मध्य प्रदेश की बागडोर संभालने का मौका मिलेगा. अब वह पार्टी कौन सी होगी यह स्थिति कल साफ हो जाएगी..




