
मासूम जनता को बेवकूफ बनाती सरकार! निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा खेलेगी अपना “हिंदुत्व कार्ड”, एक बार चुनाव के तारीख की घोषणा होने दीजिए, कोरोना भी डर कर कम हो जाएगा……!!
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- प्रदेश में जल्द ही निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है. इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी तैयारियां तेज कर ली है.
भाजपा हिंदुत्व कार्ड के नाम पर चुनाव जीतने की पूरी कोशिश कर रही है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधा दर्जन अनुषांगिक संगठन अभी से आदिवासी बहुल गांव से लेकर कस्बों तक में सक्रिय है.
यह संगठन धर्म ग्रंथों से लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के घरों में पहुंचाने में जुट गए हैं..
हिंदुत्व कार्ड के नाम पर इनमें आदिवासियों को धर्म योद्धा बताते हुए शबरी के जूठे बेर भगवान राम द्वारा खाने जैसे उल्लेख के साथ रानी दुर्गावती, शंकर शाह,गोविंद गुरु राणा, पूंजा भील जैसे नायकों की जीवन कथा से जनता को अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया जा रहा है.
संगठन ने अपना संपर्क अभियान चलाया था. इस दौरान आदिवासी युवाओं से सीधी बात भी की गई थी.
बता दें कि दलित वर्ग और आदिवासियों का ज्यादा वोट कमलनाथ को जाता है. पर इस बार भाजपा ने अपना हिंदुत्व कार्ड खेलना शुरू कर दिया है. वह धर्म के नाम पर जनता को लुभावना दे रहे हैं. संघ ने तय किया है कि आदिवासियों को उनके पुरातन बार-बार इतिहास से परिचित कराया जाएगा.
भाजपा पार्टी हमेशा से धर्म के नाम पर जनता को लुभाती आई है चाहे वह केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हो चाहे अलग-अलग राज्यों की भाजपा सरकार हो.
मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने अपनी बड़ी जीत दर्ज कराई.
अब तैयारी है निकाय पंचायत चुनाव की..
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है.
हां जब प्रदेश में उपचुनाव थे तो कोरोना का संक्रमण एक कार्यक्रम हो गया था, पर चुनाव खत्म होते ही फिर से कोरोना चरम पर पहुंच गया है..
अब देखना यह होगा कि आने वाले निकाय पंचायत चुनाव में कोरोना उपचुनाव की तरह ही कम होता है या इस बार शिवराज सरकार की कोई और प्लानिंग है… !!!