.jpg)
मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : हम लोग राजनीति में क्यों हैं, इस सवाल का जवाब भाजपा(BJP)पार्टी का एक -एक कार्यकर्ता तो दे सकते हैं,परन्तु कांग्रेस(Congres)पार्टी वाले नहीं दे सकते। कांग्रेस के लिए राजनीति करना ,पद पाने का जरिया है,लेकिन हमारे लिए सेवा का माध्यम है। अब इसी विचार धारा के कारण आज हम सत्ता में है और कांग्रेस सत्ता से बहार है।उन्होने यह भी कहा कि मोदी सरकार(Modi Government) ने 6 साल में संकल्पों को पूरा करते हुए इतिहास भी रचा है। ये साब बात भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे(Vinay sahasrabuddhe ) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही है । समय पर लॉकडाउन करके देश को बचाया – :
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विपक्षी के नेता जो कोरोना(Corona) महामारी के समय विदेश नहीं जा पा रहे हैं, वे टाइम पास करने के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। ये लोग लॉकडाउन(Lockdown) को गलत बता रहे हैं। जबकि, देश की सरकार ने सही टाइम पर लॉकडाउन करके देशवासियों को बड़े नुकसान से बचा लिया है । देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज भी दिया है । उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियाँ भी बताईं।इस में दिल्ली(Delhi) से सांसद राकेश सिंह(Rakesh singh )भी जुड़े थे। उसके साथ -साथ नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, शारद जैन, स्वाति गोडबोले व उत्तर और पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।