सभी खबरें
BJP सासंद ने ट्रेफिक नियम पालन की ली शपथ, फिर कुछ देर बाद उड़ाते दिखे नियमों की धज्जियां
.jpg)
खंडवा/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के खंडवा से सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल ने यातायात सप्ताह के दौरान एक कार्यक्रम मे खुद हेलमेट लगाने की शपथ ली और सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद नेता जी बिना हेलमेट के ही कार्यक्रम में जाते हुए स्कूटी दौड़ाते दिखे।
उनका यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह विधायकों के साथ कार्यक्रम में शपथ ले रहे थे फिर खुद उन नीयमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि पिछले साल खंडवा सीट पर लोकसभा चुनाव हुए जिसमें नंद कुमार चौहान की सीट पर चुनाव लड़ाया गया और वह जीत गए। और यह पहली बार सासंद बने हैं वहीं नंद कुमार चौहान के करीबी भी माने जाते हैं।


.jpeg)

