भोपाल में हुए फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध पर बोली साध्वी प्रज्ञा, ऐसे गद्दारों की यहां कमी नहीं…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी भोपाल (Bhopal) में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) केे खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश में बवाल मचता जा रहा हैं। उपचुनाव से पहले हुुुए इस विरोध प्रदर्शन ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं।
भाजपा इस विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। दरअसल, ये विरोध प्रदर्शन कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Congress MLA Arif Masood) द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे और फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।
लेकिन इस मामले ने अब प्रदेश में तूल पकड़ ली हैं। भाजपा की दिग्गज नेत्री एवं भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) का इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला हैं।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भोपाल में ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है, ये लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियोंं को फैलाने वाले लोग विधर्मी हैं, क्यों यही वर्ग होता है, चीन में ये लोग क्यों उचक नहीं पाते हैं, चीन (China) जो नियम बनाता है उस पर इन लोगों को चलना पड़ता है, भारत को भी ऐसे नियम बनाने चाहिए।
साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि वहां जाकर समर्थन करना चाहिए भून दिए जाओगे, यहां बोलने की स्वतंत्रता (Independence) है इसलिए ऐसा होता है, इसलिए इनके लिए कानून बनना चाहिए।