वीडियो वायरल:- बीजेपी विधायक ने वैक्सीनेशन को लेकर दे डाला अजीबोगरीब बयान, कहा " सचिन लगवाने के बाद मैंने तीन चार महीने खुद को देखा… फिर हुआ टेंशन दूर
.jpeg)
वीडियो वायरल:- बीजेपी विधायक ने वैक्सीनेशन को लेकर दे डाला अजीबोगरीब बयान
मध्य प्रदेश में लगातार नेताओं मंत्रियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी भारतीय जनता पार्टी के नेता कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे वह चर्चा का विषय बन जाते हैं तो कभी कांग्रेस नेताओं का ऑडियो वीडियो वायरल होता है. अब एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन एक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ है.
कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) पर फैल रही अफवाहों के बीच मध्य प्रदेश के कटनी के विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक (Sanjay Pathak) का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘कई मूर्ख लोग अफवाह फैला रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन से नपुंसकता आएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भी वैक्सीन लेने के बाद टेंशन में आया गया था और खुद को 3-4 महीने चेक किया, तो पता चला कुछ नहीं हुआ.’
उन्होंने कहा कि आप टेंशन में मत आना और किसी भी बातों को दिल पर मत लेना. हर हाल में वैक्सीनेशन कराना जरूरी है, ताकि सब लोग सुरक्षित रहें.
यहां देखें वीडियो:-
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1427494995863343112?s=19
उनकी गिनती कद्दावर एवं धनाढ्य नेताओं में होती है. वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और उपचुनाव में जीतकर मंत्री पद भी पाया था. यही नहीं, पाठक कई व्यवसायों से जुड़े हुए हैं.
पर फिर भी उन्होंने ऐसे उदाहरण दे डालें.
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये है भाजपा के पूर्व मंत्री संजय पाठक जी…?
ये वैक्सीन लगवाकर टेंशन में आ गये थे , फिर इनका टेंशन तीन- चार माह बाद दूर हुआ…?
इस तरह से लगातार कांग्रेस नेता बीजेपी विधायक पर हमलावर हो रहे हैं.




