BJP विधायक का भतीजे सरेआम कर रहा शराबखोरी VIDEO हुआ वायरल

विदिशा। चाचा हमारे विधायक है… यह कहावत तो आपने खूब सुनी होगी, अब ऐसा होते हुए भी देख लीजिये। जी हाँ मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के बेतवा नदी में हो रहे अवैध खनन पर चुप्पी साधे रहने वाले बीजेपी विधायक के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रेत घाट पर शराबखोरी करते हुए बेतवा से रेत का अवैध खनन करा रहे हैं।
विदिशा जिले के कुरवाई विधानसभा सीट से BJP MLA हरि सिंह सप्रे के भतीजे अजय सप्रे वीडियो में शराबखोरी करते दिखाई दे रहे है, इतना ही नहीं वह बेतवा नदी से रेत का अवैध खनन भी करा रहे हैं। वायरल वीडियो कुरवाई के बरेठी घाट का बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने भी रेत के अवैध खनन में विधायक हरि सिंह सप्रे की मिली भगत का आरोप लगाया था। अजय सप्रे बीजेवी विधायक हरि सिंह सप्रे के भतीजे हैं और बीजेपी नेता संदीप सप्रे के बड़े भाई है। अभी कुछ दिनों पहले संदीप सप्रे का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह शराब ठेकेदार से शराब के दामों में कमीशन को लेकर रंगदारी कर रहे थे।
बीजेपी के नेता कर रहे मनमानी
मध्यप्रदेश सरकार भर्ष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लाख दावे करती है। लेकिन उनकी पार्टी के नेता ही पार्टी के आला कमान नेताओं के साथ आंखमिचोली के खेल खेलते हए जमकर भर्ष्टाचार करने में लगे हुए है। अब इस स्थित में आम जनता भी सूदखोरों के साथ देने मजबूर हो रही है।




