BJP MLA ने महिला अधिकारी को धमकाया, कहा "रगड़ दूंगा", वीडियो वायरल

राजस्थान – राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। सुर्ख़ियों में बने रहने की वजह उनका एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वो महिला विकास अधिकारी को धमका रहे हैं और अपशब्द कह रहे हैं। 

विधायक अधिकारी से नाराजगी जताते हुए एक कर्मचारी को इशारा करते हुए धमकी भरे शब्दो में कहते है, ‘आप मुझे अच्छी तरह ऊपर से नीचे तक जानते हैं, ये विकास अधिकारी को भी समझा दो अन्यथा रगड़ दूंगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो जसवंतपुरा पंचायत समिति सभागार की बैठक के दौरान हुए विवाद का बताया जा रहा हैं। 

वीडियो सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठन भी सामने आ गए एवं देवल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि, कई लोग विधायक के प्रति आक्रोश जता रहे है, और उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Exit mobile version