खोजें

MADHYA PRADESH: कमलनाथ सरकार से संतुष्ट हूँ: भाजपा विधायक शरद कोल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भाजपा को मिला एक और झटका

प्रदेश में आए दिन भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. हाल ही में झाबुआ उप चुनाव में बीजेपी को हार का मुँह देखना पड़ा. तो पिछले दिनों पार्टी के विधायक प्रहलाद लोधी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई. इन सबके बीच आज भाजपा विधायक शरद कोल का आग में घी डालने वाला बयान आया है. उन्होंने कहा कि वे कमलनाथ सरकार से संतुष्ट है और मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं. इस बयान के बाद भाजपा ख़ेमे में खलबली मचना तय है. क्यूँकि कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान में कहा था कि भाजपा के 3-4 विधायक उनके संपर्क में हैं.

बता दें कि शरद कोल ने कल भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन में भी हिस्सा नहीं लिया था. वे शहडोल के ब्यौहारी विस क्षेत्र से विधायक है. जोकि आदिवासी बहुल इलाका है.   

Exit mobile version