BJP विधायक ने अपने ही सरकार पर उठाए सवाल: कहा- इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार करने का कोई औचित्य नहीं, डेढ़ महीने में क्या कर पाएंगे मंत्री?

जबलपुर। मध्यप्रदेश में 70 दिन के लिए तीन मंत्री बनाये गए। जिसे लेकर विपक्ष का बोलना तो लाजमी है। लेकिन अब इसका विरोध खुद बीजेपी के विधायक भी करने लगे हैं। जो खुद अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे मने खड़ा कर रहे है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जबलपुर की पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव के दो महीने पहले मंत्रिमंडल विस्तार करने का कोई औचित्य नहीं है। मैं इस मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं था। मैंने विस्तार से पहले भी यही बात कही थी। डेढ़ महीने में नए मंत्री क्या कर पाएंगे ?

‘मैं मंत्री बनने की लाइन में भी नहीं था‘
अजय विश्वोई ने यह भी कहा कि मैं मंत्री बनने की लाइन में भी नहीं था। मंत्री बनने के लिए मैंने नहीं भोपाल के चक्कर भी नहीं काटे। क्योंकि मैं मंत्री बन भी जाता तो डेढ़ महीने में निश्चित तौर पे कुछ नहीं कर पाता। लेकिन अगली बार सरकार बनी तो मंत्रिमंडल की लड़ाई फिर से फिर लड़ी जाएगी।

Exit mobile version