बीजेपी विधायक का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

बीजेपी विधायक का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

 

उत्तराखंड के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल में उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही विधायक का निधन हो गया… डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों से उनकी स्थिति काफी खराब थी पर हम लगातार प्रयासरत थे लेकिन आखिरकार हम उन्हें बचा नहीं सके.

वह अल्मोड़ा ज़िले के सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 

Exit mobile version