बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, सीएम कमलनाथ से कहा पानी में डूब कर मर जाए 

मध्य प्रदेश में बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें ख़राब हो चुकी हैं। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज लगातार कमलनाथ सरकार को आधे हाथों ले रहे हैं। इसी बीच विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने भी कमलनाथ सरकार का घेराव किया। और किसानों की नष्ट हो चुके सोयाबीन के साथ अन्य फसलों को लेकर सैकड़ों नागरिकों ने स्थानीय बसस्टैंड पर धरना दिया।

इस दौरान भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विवादित बयान दे डाला।  

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पानी में डूब कर मर जाने की बात कह डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। 

बता दे कि उमाकांत शर्मा एक सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने सीएम कमलनाथ को लेकर ये विवादित बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार सो रहीं हैं। कमलनाथ सरकार को आम जनता, पीड़ित किसान के दुख दर्द को दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के नुकसान को भरने की मांग की। 

Exit mobile version