MP Byelection Results Live:- बदनावर भाजपा में जश्न का माहौल, 10 वे राउंड तक बढ़त बरकरार

MP Byelection Results Live:- बदनावर भाजपा में जश्न का माहौल, 10 वे राउंड तक बढ़त बरकरार
बदनावर।
विधानसभा उपचुनाव में दसवे राउंड की गिनती तक भाजपा ने 18 हजार 841 वोटो की बड़त हासिल कर जीत की ओर अग्रसर होती नजर आ रही है। इस राउंड तक भाजपा को 48 हजार 271 एवं कांग्रेस को 33 हजार 430 वोट मिले है।

छठा राउंड में भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने कांग्रेस प्रत्याशी पटेेल को 17086 मतो से पीछे छोड़ दिया। भाजपा को इस राउंड तक 31900 एवं कांग्रेस को 14914 वोट मिले थे।

8 वें राउंड तक भाजपा ने 16799 वोटो की बढ़त बनाई है। इस राउंड तक भाजपा 39 हजार 312, कांगे्रस 22613, बसपा 690 एवं नोटा को 1268 वोट मिले है।
इस राउंड तक कुल 63783 वोटो की गिनती हो चुकी है। भाजपा को कुल गिनती के 61.63 प्रतिशत तो कांग्रेस को 35.3 प्रतिशत वोट मिले है।
9 वें राउंड में भाजपा को 43 हजार 853 वोट मिले है वही कांग्रेस को 25 हजार 470 वोट मिले है । इस तरह इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने 18 हजार 383 वोटो से बड़त प्राप्त की है।

Exit mobile version