ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

दिल्ली में बीजेपी की बैठक: देर रात 4 घंटे तक हुआ मंथन, कांग्रेस की कमजोर कड़ी तलाशने में जुटी बीजेपी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कल दिल्ली में बड़ी बैठक की। शाह की यह बैठक देर रात करीब 4 घंटे तक चली। जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस मीटिंग में विस चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र के विधायकों को एमपी में उतारने की तैयारी में है। पार्टी एमपी विधानसभा चुनाव में पड़ोसी राज्य के विधायकों की तैनाती करेगी। प्रदेश में 15 अगस्त के बाद विधायकों के प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे। इस बैठक में कांग्रेस के कमजोर कड़ी को तलाशने पर भी मंथन किया गया है। बैठक के बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कल देर रात राजधानी भोपाल वापस लौटे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button