भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले सियासत का दौर गरमाया हुआ हैं। इसके साथ ही दलबदलू का खेल भी लगातार जारी हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा या अन्य दल में शामिल हो रहा हैं। तो कोई भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ रहा हैं।
इसी बीच खबर है कि आज सुर्खी से पूर्व भाजपा विधायक पारुल साहू सहित ग्वालियर-चंबल के कुछ भाजपा नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा विधायक ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात भी की हैं। बताया जा रहा है कि वो आज अन्य नेताओं के साथ कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
बता दे कि गोविंद सिंह राजपूत के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही ये खबर थी के वो पार्टी छोड़ सकती हैं। पूर्व विधायक पारुल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी नाराजगी व्यक्त करती आई हैं। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस में शामिल होने जा रहीं हैं।
वहीं, माना ये भी जा रहा है कि वो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को चुनाव में टक्कर दे सकती हैं। कांग्रेस उन्हें सुर्खी विधानसभा से गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ मैदान में उतार सकती हैं। इस से पहले साल 2013 विधानसभा चुनाव में पारुल साहू ने गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था।