सभी खबरें

BJP ने सिंधिया से बनाई दूरी? दमोह और बंगाल चुनाव से किया दूर…क्या फिर होने वाला है कुछ उलटफेर?? 

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश की दमोह सीट पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच रहा हैं। भाजपा ने यहां मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, उमा भारती, प्रह्लाद पटेल से लेकर सभी को झोंक दिया। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी ज़ोरो शोरो से प्रचार में जुटे हुए हैं। 

लेकिन इन सबके बीच खास बात ये है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी तक यहां नहीं आए हैं। जबकि वो स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल हैं। ख़बरों की मानें तो उनका पहला कार्यक्रम 13 व 14 अप्रैल का बन रहा हैं। इसमें भी 14 अप्रैल को वह मुख्यमंत्री शिवराज के साथ रोड शो कर सकते हैं। हालांकि इस पर कोरोना का साया मंडरा रहा हैं। 

इतना ही नहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 23 मार्च को पश्चिम बंगाल के चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारको की सूची में 24 नंबर पर सिंधिया को शामिल किया। लेकिन इस चरण के लिए सिंधिया का पार्टी ने कोई कार्यक्रम नहीं बनाया। यह चरण पूरा हो चुका हैं। सिंधिया रविवार को राजस्थान के श्रीनगर के उपचुनाव में प्रचार करने जरूर गाए थे, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि दमोह उपचुनाव के लिए 13 को सिंधिया सभाएं ले सकते हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button