भाजपा नेता ने कलेक्टर को चेताया, कहा दो घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा

मध्यप्रदेश/शिवपुरी – मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से एक मामला सामने आया है जहां भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कट्टर समर्थक प्रीतम लोधी ने कलेक्टर को चेताते हुए कहा कि अगर दो घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा।

दरअसल, भाजपा नेता प्रीतम लोधी का आरोप है कि पिछोर से कांग्रेस विधायक के पी सिंह के कहने पर तहसीलदार दीपक शुक्ला द्वारा जबरन अतिक्रमण मुहिम में भाजपा नेताओं को टारगेट किया जाता हैं। उन पर फर्जी केस लगाये जाते है, ट्रैक्टर ट्रॉली में फर्जी रेत भरकर फर्जी केस लगाए जाते हैं, इससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश हैं। 

यहीं कारण है कि भाजपा नेता प्रीतम लोधी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर शिवपुरी पहुंचे, जहां कलेक्टर से जन सुनवाई में मुलाकात की, और अपनी परेशानी कलेक्टर को बताई। इसी दौरान प्रीतम लोधी ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो घंटे में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार भाजपा की है लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां भाजपा नेताओं को आंदोलन की चेतावनी देनी पड़ रही है या आंदोलन करना पड़ रहा हैं। इधर, सत्ता परिवर्तन के बाद भी पिछोर विधानसभा के पुलिस थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने का सिलसिला जारी हैं।  

Exit mobile version