किसानों के समर्थन में भाजपा नेत्री उमा भारती का बड़ा बयान, केंद्र सरकार से कह डाली ये बात, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/दतिया – मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया हैं। उमा भारती ने किसानों के समर्थन में बयान दिया हैं। जिसके बाद प्रदेश में हलचल और तेज़ हो गई हैं। 

उमा भारती ने कहा कि किसान बहुत ही कम मांगें करते हैं और कम मांगें करने के कारण किसानों की समस्याओं का निपटारा किया जा सकता है, लेकिन किसानों को भी सरकार की बात सुननी चाहिए और ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी को कष्ट हो।

उन्होंने कहा कि किसानों का गुस्सा जायज है क्योंकि लंबे समय से किसानों की उपेक्षा हो रही हैं। किसानों की नाराजगी जायज है लेकिन किसानों को सरकार से शांति से बात करनी चाहिए और केन्द्र सरकार को उनकी समस्याएं दूर करने का मौका देना चाहिए।

बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को दतिया पहुंची थी, जहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने किसानों के समर्थन में बयान दिया।

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में किसानों के हल्ला बोल प्रदर्शन चल रहा हैं। इस दौरान किसानों का बेहद आक्रमण रूप देखा गया हैं। इतना ही नहीं मंगलवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच बीतचीत का दौर भी चला लेकिन इसमें भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया हैं।

Exit mobile version