खोजें

कोई लड़की राहुल गांधी से नहीं करना चाहती "शादी", इटली से आई सोनिया देख रही बेटे को "PM" बनाने के सपने – साध्वी प्रज्ञा 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

कोई लड़की राहुल गांधी से नहीं करना चाहती शादी, इटली से आई सोनिया देख रही बेटे को PM बनाने के सपने - साध्वी प्रज्ञा 

मध्यप्रदेश/भोपाल – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद एवं दिग्गज नेत्री साध्वी पज्ञा एक बार फिर अपने बयान को लेकर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा हैं। 

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ये वो विधर्मी लोग हैं, जिनकी कोई संस्कृति नहीं, कोई इतिहास नहीं। भारत का खाते हो, पीते हो, यहां का इलाज लेते हो, यहां भ्रमण करते हो, सबकुछ यहां करते हो और निष्ठाएं किसी और देश के प्रति रखते हो तो ये देशभक्त सहन नहीं करेंगे। ऐसे लोगों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब देखो तब सैनिकों का अपमान हो जाता हैं। किसान अन्नदाता है और सैनिक देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करता है और उसकी भूमिका देश की रक्षा करना हैं। इसलिए वह देशभक्त हैं। 

वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमारे देश का बच्चा-बच्चा हंसता है, जहां उसकी शादी को लेकर मजाक बनाया जाता हैं।  जिससे कोई लड़की शादी नहीं करना चाहती। ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता हैं। उसकी अम्मा भी दूर देश इटली से भारत में अपनी औलादों को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है। क्यों ये सनातनी राष्ट्र हैं?

बात दे कि एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने ये बयान दिया। जो इस समय प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।  

Exit mobile version