सभी खबरें

शराबबंदी वाले बिहार में, नेताजी की शराब पार्टी       

बिहार : बिहार जहां शराबबंदी होने से जहां एक ओर मुख्यमंत्री बेशक अपनी पीठ थप थपाते रहते हों, पर उनके ही राज्य में आज भी शराब की पार्टी होती रहती है। कहते है कि सच्चाई को ज्यादा समय तक छुपाया नही जा सकता आखिर हकीकत सामने आ ही जाती है। दरअसल मामला चोंकाने वाला सामने आया है बीजेपी के एक 'अध्यक्ष' ने शराब पार्टी करने के लिए बीजेपी दफ्तर को ही शराब पार्टी का अड्डा बना डाला। तभी किसी ने वीडियो बना ली और वाइरल कर दी। तब से नेताजी फ़ोन बंद करे हुए है। वीडियो मधुबनी के झंझारपुर इकाई के अध्यक्ष सियाराम साहू का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर झंझारपुर के डीएसपी ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। और जो भी दोशी करार होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सिर्फ नाम के लिए है बिहार की शराब बंदी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button