5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा में इस घोषणापत्र पर करना होगा अभ्यार्थी को हस्ताक्षर –

MPPSC 2020 की प्रारंभिक परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को स्वयं के कोविड निगेटिव होने का घोषणापत्र देना होगा. आयोग ने कोविड संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए अलग से 64 विशेष केंद्र बनाए हैं।

MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा में इस घोषणापत्र पर करना होगा अभ्यार्थी को हस्ताक्षर-

  • 1011 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक परीक्षा 
  • अभ्यर्थियों को कोविड संक्रमित न होने का घोषणा पत्र देना होगा
  • प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में 64 विशेष केंद्र बनाए गए

 

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 जो 25 को होने वाली है। उसमे अभ्यर्थियों को कोविड संक्रमित न होने का घोषणा पत्र देना होगा इसकी जानकारी एमपीपीएससी के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र पंचभाई ने दी, उन्होने कहा की अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे कि वह कोविड संक्रमित नहीं हैंं।

 

कोरोना को देखते हुए प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में 64 विशेष केंद्र बनाए गए हैं इन केंद्रों पर कोविड संक्रमित अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। आयोग को फिलहाल किसी अभ्यर्थी के कोविड संक्रमित होने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन परीक्षा के आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर आयोग किसी तरह की कमी छोड़कर रिस्क नहीं उठाना चाहता। 

 

MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग ने कुल 1011 केंद्र बनाए हैं, जिसमे से 64 विशेष केन्द्र है। कोविड संक्रमण के कारण एमपी पीसीएस 2020 की प्रारंभिक परीक्षा दो बार टल चुकी है। पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोविड संक्रमण के मद्देनजर टालकर 20 जून कर दिया गया था. फिर इसे बदलकर 25 जुलाई किया गया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।