
मध्यप्रदेश/इंदौर – राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामलों को लेकर इंदौर में कांग्रेस का घेराव किया हैं। दरअसल, करीब 1 माह के बाद कांग्रेस से बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट की घर वापसी हो गई हैं। जिसको लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसा हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने सचिन पायलट की घर वापसी पर कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर उठाए गए सवालों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस जबरदस्ती पानी पी पीकर बीजेपी और अमित शाह को गाली देती रही। अब इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से बीजेपी से माफी मांगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये साफ हो गया कि यह लड़ाई कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई थी।