सभी खबरें

महाराज पहुंचे CM House, 12 दिन में दूसरी बार शिवराज के साथ करेंगे बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैं। जहां आज उनकी सीएम हाउस में शिवराज सिंह के साथ बैठक होनी हैं। सिंधिया 12 दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। सिंधिया के भोपाल आते ही एक बार फिर सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का दौर तेज़ हो गया हैं। 

बताया जा रहा है कि वे एयर पोर्ट से करीब 40 गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे सीएम हाउस पहुंचे हैं। साथ ही उनके समर्थक कई मंत्री भी सीएम हाउस पहुंचे हैं। 

बता दे कि उपचुनाव के एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया हैं। दो पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शिवराज कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार करना पड़ रहा हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आज की होनी वाली इस बैठक में सिंधिया और शिवराज के बीच प्रदेश कार्यकारिणी, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर बीच बातचीत हो सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button