सभी खबरें

मंत्रिमंडल को लेकर सिंधिया ने शाह से की मुलाकात, सामने रखी ये बड़ी बात, गरमाई सियासत…!

नई दिल्ली/भोपाल – मध्यप्रदेश में शिवराज के मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिन में मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। इस मंत्रिमंडल में किसको जगहें मिलेगी किसको नहीं ये तो समय ही बताएगा। लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह फ़िलहाल छोटा मंत्रिमंडल ही बनाएगी। लाॅकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत विस्तार करके सभी बचे हुए लोगों को शामिल कर लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल के गठन की खबर लगते ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का भोपाल आने का दौर शुरू हो गया हैं। गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विजय शाह और तुलसी सिलावट जैसे दिग्गज दावेदार भोपाल में जुट गए हैं। 

वहीं, इन सबमें बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस मुलाकात को भी मंत्रिमंडल गठन से ही जोड़कर देखा जा रहा हैं। खबरों की माने तो उन्होंने अमित के सामने बड़ा मंत्रिमंडल बनाए जाने की बात रखी हैं। सिंधिया चाहते है कि उनके खेमे के छह पूर्व मंत्रियों तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर को एक साथ मंत्री बनाया जाए, ताकि वे क्षेत्र में चुनाव के लिए जा सकें। 

फिलहाल अगर देखा जाए तो सिंधिया खेमे से एक-दो (सिलावट और राजपूत) को शिवराज मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button