अब "महाराज" ने पिता-पुत्र को घेरा, खुलेआम साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1588828724_20200507_104125.jpg)
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस (Congress) से बगावत कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर कांग्रेस पिछले कई दिनों से वार कर रहीं हैं। कांग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके सभी समर्थक हैं। अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया खमोश थे। लेकिन अब सिंधिया ने कांग्रेस के खिलाफ हमला बोलना शुरू कर दिया हैं।
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मे खुले तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उनके बेटे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) पर करारा हमला बोला हैं।
दरअसल, हालही में ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का घेराव किया था। लेकिन अब उसी तस्वीर को लेकर सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह पर पलटवार किया हैं।
दरअसल, बीते दिनों मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था की – मध्यप्रदेश के गुना में आदिवासी इस तरह शौचालय में क्वॉरेंटाइन पर हैं। सोचिये किस कदर पशुओं जैसा सलूक हो रहा हैं। सिंधिया मध्यप्रदेश के इसी गुना के इलाके से चुनाव लड़ते व जीतते आये हैं। फिलहाल सत्ता में भी हैं। फिर भी आदिवासियों की ये हालात, वाकयी बेहद शर्मनाक हैं।
वहीं, सिंधिया ने कांग्रेस के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह का घेराव किया।
सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – यह तस्वीर दिग्विजय सिंह के पूर्व लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ की है और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ की है। मैंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस परिवार का ख्याल रखें।
वहीं, सिंधिया ने एक ट्वीट को भी रिट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि यह तस्वीर राजगढ़ लोकसभा सीट और राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा की हैं। यहां दशकों से दिग्विजय सिंह के परिवार का सदस्य जनप्रतिनिधि के रूप में चुनता आ रहा हैं।