बीजेपी नेता ने नदी में लगाई छलांग! आत्महत्या की पुष्टि नहीं, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

मध्यप्रदेश/मुरैना – मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena) से बड़ी खबर मिल रहीं है जहां भारतीय जनता पार्टी मुरैना के पूर्व जिला महामंत्री नरेश गुप्ता (Naresh Gupta) के चंबल नदी (Chambal River) में छलांग लगाकर आत्महत्या (Sucide) करने की आशंका हैैं।
बताया जा रहा है वे कैंसर (Cancer) से पीड़ित थे और कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने चंबल नदी में छलांग लगा दी। हालांकि अभी पुलिस (Police) ने उनकी आत्महत्या की पुष्टि नहीं की हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को चंबल के पुल पर उनकी स्कूटी मिली हैं। इसके साथ ही सुसाइड नोट (Sucide Note) भी बरामद किया गया हैं। सुसाइड नोट की डिटेल फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं।
इधर, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही हैं। सर्चिंग ऑपरेशन (Searching Operation) भी चलाया जा रहा हैं। फिलहाल, आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई हैं।
.jpeg)

.jpg)

