घरों घर मंत्री तुलसी सिलावट का प्रचार कर रही BJP नेत्री निकली Corona पॉजिटिव, 6 और लोग भी आए चपेट में…

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। आए दिन प्रदेश से चौका देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं आम आदमी से लेकर नेता, मंत्री एवं विधायक तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी हैं।
इसी बीच अब खबर इंदौर से सामने आई है जहां भाजपा महिला मोर्चा की पदमा मोजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उनके साथ 6 लोगों को भी एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सांवेर विधानसभा उपचुनाव से मंत्री तुलसी सिलावट के लिए पिछले कुछ दिनों से हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान के चलते वो क्षेत्र में काफी एक्टिव थी। साथ ही साथ वो घरों घरों जाकर चुनाव प्रचार भी कर रहीं थी। इसी कड़ी में वो कोरोना से संक्रमित हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
वहीं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया हैं।




